Skip to main content

राजभर राजा शिव शरण मझौली

 मझौली राज में #राजभरो का शाषन पढ़े और शेयर करें जय भवानी जय भर राजपुताना,🚩🚩🗡️🗡️

भारशिव नागवंशी क्षत्रिय इतिहास

 गोरखपुर से 107 किलोमीटर दूर सलेमपुर से भाटपार जाने वाली रोड पर नदावर घाट के बाद मझौली राज स्थित है , पहले नदी नाव से पार् करके ही मझौली राज जाना पड़ता था . १९७७ में जब जनता पार्टी के राज्य में मुख्य मंत्री राम नरेश यादव हुए , तो इस पूल का उद्घाटन किये थे.


आज कल मझौली राज टाउन एरिया है , जो इतिहास में कभी यहां राजा बलभद्र नारायण मल्ल और उनके पूर्वजों का राजपाट हुआ करता था। राजा का महल और उनके पूर्वज आज भी यहां रहते हैं। इस राज परिवार द्वारा बसाया गया था मझौली राज कस्बा। यह कस्बा तीन तरफ से नदियों से घिरा है।

भगवान राम के घर और ससुराल के बीच में है मझौली राज स्थित है . यहीं पास में ही सोहनाग में भगवान परशुराम का धाम स्थित है .


इतिहासकार डॉ. दान पाल सिंह के अनुसार विशेन वाटिका में उल्लेख है कि अयोध्या के राजा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के समय में इस स्थान का नाम इतिहास में मध्यवलिया मिलता है। इसे मध्यवलिया इसलिए कहा जाता था कि क्योंकि जनकपुर (पटना, बिहार) स्थित माता जानकी के मायके से उनकी ससुराल अयोध्या के बीच के मध्य में है। भगवान राम की बारात ने यहां कुछ पल विश्राम भी किया था।


मझौली राज पर किसी भी वंश का स्थायी शासन नहीं रहा है । इस राज्य पर बार बार आक्रमण होते रहे हैं जो सबल पडता यहां का शासक बन जाता था । परन्तु राजभर शासकों का शासन मझौली राज पर समय समय पर उतार चढाव के साथ ज्यादा समय तक रहा है । सर्वप्रथम इस क्षेत्र से #कुषाण शासकों को खदेडकर दूसरी सदी में #नागभारशिवों (वर्तमान राजभर) ने यहां शासन किया । तदोपरान्त चौथी सदी में समुद्रगुप्त ने अपने दिग्विजय के समय #भारशिवों को परास्त करके यहां अपनी सत्ता कायम की थी । परन्तु राजभर बैठे नहीं रहे । मौका पाकर पुन. राजभरों ने मझौली पर कब्जा कर लिया । 8 वीं सदी में #राजभर शासक शिवविलास को हराकर राजा विश्वसेन ने अपनी सत्ता कायम की । इधर राजभरों को अपना राज्य चले जाने का मलाल कम नहीं हुआ । कई दशकों बाद #राजभरों ने संगठित होकर यहां के राजा को परास्त करके इस राज्य पर पुन; कब्जा कर लिया । तबसे यहां #राजभरों का शासन चलता आ रहा था । 12 0ीं सदी के प्रारम्भ में यहां पर राजभर शासक शिवशरन यहां के राजा हुए । उन्होंने अपनी सैन्य शक्ति के बल पर अपने राज्य का विस्तार किया ।

अवध प्रान्त में 12 वीं सदी में जब जगह जगह मुस्लिम शासकों का शासन हुआ तो मुस्लिम शासकों ने सत्ता संघर्ष में #राजभरों के कत्लेआम की घोषणा की । उस समय कुछ राजभर जान बचाने के लिए भागकर जंगलों का शरण लिए तो कुछ ने देश छोडकर अन्य देशों को पलायन कर लिया । राजभरों की शक्ति कमजोर पडती गई । उसी समय विशेन वंश के 40 वीं पीढी के राजा चक्रसेन उर्फ चक्रनारायण ने राजभर शासक शिवशरन के राज्य पर आक्रमण कर दिया और राजा शिवशरन को परास्त करके मझौली में अपना शासन कायम किया । इतिहासकार देवीसिंह माण्डवा ने राजा चक्रनारायण का भरगढा पर सत्ता वापस करने की घटना को इस प्रकार उल्लेख किया है , कृपया अवलोकन करें —


’’विशेन वंशीय राजा चक्रनारायण ने भरों पर भारी विजय कर मध्यावली को अपना केन्द्र बनाया । इसी क्षेत्र का नाम आगे चलकर मझौली पडा । फिर यह राज्य उत्तरोत्तर बढकर नेपाल तक हो गया । ;;;;;;;मझौली के महाराज लाल खंगबहादुर मल्ल भी बहुत बडे विद्वान थे । वे इतिहास में रूचि लेते थे । उन्होंने विशेन वंश के इतिहास को संकलित कर पुस्तक ‘’ विशेन वाटिका’’ की रचना की । विशेन बाटिका में उस समय प्रचलित बातों के आधार पर बहुत सी बातें लिखी गई हैं जो पूर्णरूपेण ऐतिहासिक नहीं हैं । (पुस्तक- क्षत्रिय शाखाओं का इतिहास पृष्ठ 295, 296 लेखक श्री देवीसिंह माण्डवा) । इतिहासकार देवीसिंह माण्डवा के उपरोक्त विचारों से लगता है कि विशेन वंश की वंशावली और मझौली के शासकों को पराजित करके विशेन राजाओं का सत्तासीन होना । परन्तु पुस्तक में विजेता विशेन राजा के नाम िका उल्लेख करना तथा पराजित राजा के नाम का उल्लेख न करना ,इन उल्लिखित घटनाओं के कपोल कल्पित होने की तरु इशारा करती है । ऐसा लगता है कि पुस्तक विशेन वाटिका में सत्यांश पर ज्यादा ध्यान न देकर विशेन वंश के महिमा मण्डन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है । यही वजह है कि इस पुस्तक में लिखी गई घटनाओं में पारदर्शिता नहीं है ।

राजा चक्रनारायण के वंशजों का मझौली पर शासन चल ही रहा था कि मौका पाकर राजभरों ने पुन. मझौली राज पर कब्जा कर लिया । इतिहासकार श्री एम;बी; राजभर की पुस्तक नागभारशिव का इतिहास पृष्ठ 162 के अनुसार 17 वीं सदी तक सलेमपुर तथा मझौली राज में राजभरों का शासन था । अंग्रेजों के शासनकाल में अंग्रेजों के कृपापात्र विशेन वंश का मझौली में पुन; कब्जा हो गया जो आजतक चल रहा है

Comments

Popular posts from this blog

Naga (dynasty )

  Nagas of Padmavati Language Watch Edit The  Naga  ( IAST : Nāga) dynasty ruled parts of north-central India during the 3rd and the 4th centuries, after the decline of the  Kushan Empire  and before the rise of the  Gupta Empire . Its capital was located at  Padmavati , which is identified with modern Pawaya in  Madhya Pradesh . Modern historians identify it with the family that is called  Bharashiva (IAST: Bhāraśiva) in the records of the  Vakataka dynasty .The Naga Empire was matriarchal. The king's eldest son-in-law would be the emperor of this empire it was their tradition. For example, Virsena, the prince of the  Vakataka dynasty , became the king of this empire. Nagas of Padmavati early 3rd century–mid-4th century Status Empire Capital Padmavati Common languages Sanskrit Prakrit Religion Hinduism Government Monarchy Maharaja   History   • Established early 3rd century • Disestablished mid-4th century ...

महाराजा सुहेलदेव राजभर

भारशिव नागवंश सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर 11सदी के प्रारंभिक काल मे भारत मे एक घटना घटी जिसके नायक श्रावस्ती सम्राट वीर सुहेलदेव भर क्षत्रिय थे ! राष्ट्रवादियों पर लिखा हुआ कोई भी साहित्य तब तक पूर्ण नहीं कहलाएगा जब तक उसमे राष्ट्रवीर श्रावस्ती सम्राट वीर सुहलदेव राजभर की वीर गाथा शामिल न हो | कहानियों के अनुसार वे सुहलदेव , सकर्देव , सुहिर्दाध्वाज राय, सुहृद देव, सुह्रिदिल , सुसज , शहर्देव , सहर्देव , सुहाह्ल्देव , सुहिल्देव और सुहेलदेव जैसे कई नामों से जाने जाते है ! श्रावस्ती सम्राट वीर सुहलदेव राजभर का जन्म बसंत पंचमी सन् १००९ ई. मे हुआ था | इनके पिता का नाम बिहारीमल एवं माता का नाम जयलक्ष्मी था ! सुहलदेव राजभर के तीन भाई और एक बहन थी बिहारीमल के संतानों का विवरण इस प्रकार है ! १. सुहलदेव २. रुद्र्मल ३. बागमल ४. सहारमल या भूराय्देव तथा पुत्री अंबे देवी ! सुहलदेव की शिक्षा-दीक्षा योग्य गुरुजनों के द्वारा संपन्न हुई ! अपने पिता बिहारीमल एवं राज्य के योग्य युद्ध कौशल विज्ञो की देखरेख मे सुहलदेव ने युद्ध कौशल , घुड़सवारी, आदि की शिक्षा ली ! सुहलदेव की बहुमुखी प्रतिभा एवं लोकप्रियता क...

कत्यूरी और नागों की पहचान

कत्यूरी और नागों की पहचान कुमाऊं-गढ़वाल की धरती हमारी राष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वययन की प्रयोगशाला रही है। विशेषकर बद्रीकेदार क्षेत्र तो दो धर्म-सम्प्रदायों और दो विचारों की बुनियादी प्रेरणाओं का केंद्र था। 'बद्री केदार' इन दो शब्दों में, पहले की प्रेरणा मुख्य तो वैष्णव मत की है और दूसरे की शैव मत की। यही नहीं इन दोनों पर उत्तराखण्ड के दो राजवंशो की अलग-थलग रहने वाली अखाड़ों की धार्मिक पहचानें भी चस्पा हैं। इन द्विराष्ट्रियों में कत्यूरियों और नाग वंशीय हैं। ज की तोलचा, मारछा और जाड आदि शुका विरादरियों की कत्यूरियों की बहुत करीबीं रही।] जबकि कत्यूरियों की अपनी जातीय पहचान 'खशियों' में बची हुई है। हो सकता है कत्यूरी जाति में, राज्य शासन करने वाले मुखिया को किसी दूसरे ही समूह वाची संज्ञा से चिह्नित किया जा रहा है।) ज कत्यूरी शब्द तीन अर्थों में हमारी भाषा में जीवित है। (१) राहवाचक केंतुएरा। (2) इलाका वाचक 'कत्यूर' और राजवंश का वाचक 'कत्यूरी'। पनी जाति कैत्यूरा लिखने वाले खसिया लोग उत्तरकाशी के रतनई और टिहरी गढ़वाल के जौनपुर परगनों में रहते हैं। लगता है कुमा...