Skip to main content

कत्यूरी और नागों की पहचान


कत्यूरी और नागों की पहचान

कुमाऊं-गढ़वाल की धरती हमारी राष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वययन की प्रयोगशाला रही है। विशेषकर बद्रीकेदार क्षेत्र तो दो धर्म-सम्प्रदायों और दो विचारों की बुनियादी प्रेरणाओं का केंद्र था। 'बद्री केदार' इन दो शब्दों में, पहले की प्रेरणा मुख्य तो वैष्णव मत की है और दूसरे की शैव मत की। यही नहीं इन दोनों पर उत्तराखण्ड के दो राजवंशो की अलग-थलग रहने वाली अखाड़ों की धार्मिक पहचानें भी चस्पा हैं। इन द्विराष्ट्रियों में कत्यूरियों और नाग वंशीय हैं।


ज की तोलचा, मारछा और जाड आदि शुका विरादरियों की कत्यूरियों की बहुत करीबीं रही।] जबकि कत्यूरियों की अपनी जातीय पहचान 'खशियों' में बची हुई है। हो सकता है कत्यूरी जाति में, राज्य शासन करने वाले मुखिया को किसी दूसरे ही समूह वाची संज्ञा से चिह्नित किया जा रहा है।)


ज कत्यूरी शब्द तीन अर्थों में हमारी भाषा में जीवित है।


(१) राहवाचक केंतुएरा। (2) इलाका वाचक 'कत्यूर' और राजवंश का वाचक 'कत्यूरी'।


पनी जाति कैत्यूरा लिखने वाले खसिया लोग उत्तरकाशी के रतनई और टिहरी गढ़वाल के जौनपुर परगनों में रहते हैं। लगता है कुमाऊं और गढ़वाल के अन्य क्षेत्रों में वे दूसरी जातियों में संशोधित हो गए हैं। कुमाऊं के 'सीरा' आंचल में मल जाति-मल, रैका, रणिका, निवास और बम आदि बहुत से रूपों में जीवित है। कत्यूरियों की जमात भी उन्हीं की तरह दूसरी जातियों के नाम से सार्थक पृथ्वी गई होगी। एक इलाके के रूप में कत्यूर बागेश्वर की घाटी में शामहाधुरा भराड़ी से लेकर सोमेश्वर तक फैला हुआ है। शासन के मुखिया के कुबेबे के रूप में एक सौ वर्ष पूर्व ऐटकिंसन ने कत्यूरियों की पहचान अस्कोट के पाल रजवारों में की थी।


पनी पहली (मूल जाति) को छोड़कर, दूसरी नई पहुंच लेने की यह प्रवृत्ति कत्यूरियों की ही तरह पुराने ऐतिहासिक नागवंशियों में भी दिखाई देती है। रतनई-जोंनारस और बावर के क्षेत्रों में चौहान जाति के खशियों का एक धड़ा अपने को 'नागवंशी' कहता है।


खेमारे भागवद महापुराण में जो नाग राजा आया है, उनका लोक में अलग-अलग विरूनों में पहचान होती है। उनके लिए प्रयुक्त होने वाला एक जातिवाची शब्द 'भारशिव' भी है।


दो बाग चलकर यह 'भारशिव' जाति दो कुलों में बंटी। एक 'शिवभर' के नाम से जाना चाहिए दूसरा 'राजभर' के नाम से।


राजभर के लोग, राजकाज के मुखिया बने थे। शिवभरों की राजकाज में नहीं दिख रही है। उन्होनें सांस्कृतिक अभियान चला गया। यह दूसरी बात है कि उनके सांस्कृतिक अभियानों के पीछे-पीछे राजभरों का राज्य विस्तार पाता है। शिवभरों को यों हम एक सांस्कृतिक साम्राज्य का स्वप्न-निर्माता भले ही मान लें। वे हाथ में त्रिशूल लिये, देश में साधुओं की तरह विचरते थे। हिन्दू धर्म के प्रचारक थे। जनता के बीच वट-वृक्षों के रोपण का प्रचार करते थे। पौधे भी बांटते थे। उनका मत "शैव" था। इसलिए शिवलिंगों की स्थापना करते थे। करवाते भी थे। शिवलिंगों को तराश, उन्हें ढो-ढुलवा कर मंदिरों मे थपवाते थे। शिवलिंगों का भार सिरों में ढाने के कारण ही उन्हें 'शिवभर' या 'भारशिव' कहा जाने लगा था।

‌कुशाण काल में इनका धार्मिक-साम्राज्य देश के इस कोने से उस कोने तक फैला। ईसा की दूसरी शताब्दी से लेकर सातवीं आठवीं शताब्दी में वर्द्धनवंश के अस्तित्व में आने तक उनका निरंतर अभ्युदय होता गया था।


‌आज हम अपने सांस्कृतिक धार्मिक देश को विभिन्न मठों, आम्नायों, मण्डलों, महा मण्डलों, क्षेत्रों आदि में विभाजित हुआ देखते हैं। देखने की यह 'दृष्टि' शिवभरों के दिमाग की ही उपज है। उनके द्वारा बनाये गए 'ग्रासरूट' को आद्य शंकराचार्य ने चौड़ा और पक्का किया। भक्ति आंदोलन के दौर में हिन्दू चेतना ने इसी सांस्कृतिक परिचय से देश को पहचाना और अपनी स्वातऩ्त्र्य-वृत्तिता की रक्षा की।


आशिवभर लोग हिन्दू विचार-स्वातन्त्र्य के कायल थे। धार्मिक सांस्कृतिक सदनों से राज्यसभा की लड़ाई लड़ते थे। शंकर तो इनकी देवता ही थे, गंगा के प्रति भी इन अटूट श्रद्धा की। एक 'मूर्ति' के रूप में गंगा का अंकन भार शिवों ने ही किया था। इसे इस तरीके से कहना अधिक सही है कि इन्फ्राशिवों के शिल्पस्पर्श से ही पहली एक नदी मानवीयकृत हुई और उसे पत्थरों में उकेरने का व्यवसाय देशभर में फैलने लगा। मकर को धारण किए हुए गंगा की यह मूर्ति अप्रतिम है। गंगा, एक स्त्री की भांति अपने ऊपर दाहिने हाथ से एक घड़ा उठाया है।


शिवभरों की ही निरादरियों के होने के कारण राजभरों ने अपने सिक्कों में वृषम (नंदी) व त्रिशूल उत्थान किया। वे नाग वंशी थे इसलिए नागों को भी सिक्कों में अंकित करते थे। कई राजाओं ने तब अपने नाम के साथ भी 'शिव नंदी' शब्द को भी जोड़ा लिया था। भूत नंदी, शिशुनंदी और शिवनंदी नाम अपने सिक्कों में ढलवा कर वे यह कहना चाहते थे, 'जिस प्रकार नंदी शिव को ढोता है उसी प्रकार मेरा शरीर शंकर का भार समुच्चय'


भारत सरकार में, राजभर (नागों) के हाथ से राज सत्ता निकली तो बाकाओं के हाथ में चली गई। राजभर वहाँ से गंगा की घाटी में उत्तर की तरफ बढ़े थे। गंगा की घाटियों में उत्तर प्रदेश में इनकी छोटी छोटी ठाकुराइयां तो 13 वीं 14 वीं शताब्दी तक अस्तित्व में थी।


ढ़्राजभरों  के नाम से हम जिन राजाओं के नामों से परिचित हैं वे बघेलखण्ड-बुंदेलखण्ड के इलाकों से गंगा यमुना के मैदानों में फैले थे। विशेषकर विन्ध्यांचल की श्रृंखलाओं से, गंगा के कछारों में, काशी कौशल से अहिच्छत्र तक उनके प्रसार के ऐतिहासिक प्रमाण मिलते हैं।


ंकीकी धार्मिकता से बाकाटक भी चमत्कृत थे। इनकी कौम की प्रशस्ति में ताम्रपत्र में जो पंक्तियां बाकाओं ने उकेरीं उसका पाठ है- "अंशभार सन्निवेशित शिवलिंगद्वाहन शिव सुपरितुष्ट समुत्थान राजवंशानाम्श्रम अधिग्रहीत अतीर भागीरथी अमलजल मूर्धाभिकंतन दशामेघ अवधराज भैरथ स्नान स्नानम।


बकाटक कहना चाहते हैं कि यह ताम्र लेख कि राजवंश के अभ्युदय के इतिहास का साक्षी है जिसने (1) शिवलिंगों को अपने कंधो पर उपचार करके शिव को भली भांति संतुष्ट किया था (2) “इंद्यभिषेक उस भागीरथी के पवित्र जल से हुआ था जिसे उन्होने किया था। अपने पराक्रम से प्राप्त किया। (३) जिनहोने दश्वमेघ यज्ञ द्वारा अवभृथ स्नाना किया था।


जूनशशिवों के दश्वमेघभोग यज्ञों का स्मारक स्थान नाम ही काशी का 'दशाश्वमेघ घाट "है। इस स्थान की पहचान हो जाने के बाद, गंगा के मैदानों में, गंगा के उद्गम की तरफ उनके बढ़ाव का अनुमान आसान हो जाता है। गंगा के लिए प्रयुक्त हुआ 'भागीरथी' शब्द और उसे 'पराक्रम' से जीतने का व्यापक 'अर्थ' उत्तराखण्ड में उनकी पहुंच को इंगित करता है।


तोड़ने में अश्वमेघ यज्ञ के कर्त्ताओं के लिए उत्तराखण्ड को 'काशीयम' देखने की आकांक्षा स्वाभाविक रूप से। यह अनुमान करना गैर ऐतिहासिक नहीं होगा कि बाड़ाहट का नाम बदलकर उत्तरकाशी करना और 'गोथल' का नाम बदलकर गुप्तकाशी करना भारशिवों के सांस्कृतिक अभियान का बिंदु रहा होगा। उत्तरकाशी और गोपेश्वर के शिव मंदिरों में, अपने पराक्रम से जीती हुई भागीरथी (गंगा) प्रदेश की विजय ध्वजाएं त्रिशूलों के रूप में गाड़ने वाले ये ही भार शिव नाग राजा हैं। गणपति नाग के द्वारा उत्थान करवाए गए उस त्रिशूल में स्कन्दपुराण, विभुनाग और अंशुनाग नाम इस विषय में किसी प्रकार के सन्देह की गुंजाइश नहीं रखते। गणेश्वर राजा ने तो बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) में हिमालय के शिखर के समान ही दृप्त योग वाले शिवमंदिर का निर्माण किया। गणेश्वर के पुत्र गुह ने उस मंदिर के सामने भी गोपेश्वर के रूप में ही विराट त्रिशूल गाढ़ा। लेख उत्कीर्ण किया और पराक्रम और पौरूष का प्रसार किया।

‌नाग जाति के इन भार शिवों ने नागों के नामों पर गांव बसाए। अंचलों के नागवाची नाम धरे। स्थानीय देवताओं के रूप में नागों को मान्यता दिलवाई। नागपुर, उरगम, नागराजा, नागनाथ जैसी पचासों नाम-संज्ञाएं, स्थान संज्ञाएं, उस जाति की यादगार को हमारी भाषा में सुरक्षित रखे हुये है। ये संज्ञाएं, नागजाति की धर्म भावना को भी रेखांकित कर रही है। ये नाम संज्ञाये मंदिरों की भी है, देवताओं की भी। धारों की भी है उतारों की भी। गांवों की भी है, पट्टी-परगन्नों की भी। खेतों के तोकों की भी है, कस्बों की भी। नागों की उलटी गंगा में आई महाबाढ़ की तलछट उत्तराखण्ड के हिमालयों में आज तक इन 'नामों' के रूप में बची हुई है।


ल्डेलखण्ड के पठारों और गंगा के मैदानों में, स्थान-नामों के साथ जुड़े हुए 'भर' या 'भार' शब्दों से भी नागों (भारशिवों) के द्वारा बसाए गए स्थानों को धारणाना गया है। स्वर्गीय काशी प्रसाद जी जायसवाल ने अपने इतिहास के स्रोत सामग्री के रूप में मिले संकेतों से बघेल खण्ड में स्थित नागौद (नागौद) की यात्राएँ की थी। वहाँ भारशिवों के नाम का स्मारक एक वीरान इलाका ही मौजूद मिल गया जिसे वहाँ के लोग 'भूभरा' करके जानते हैं। 'भूभरा' अर्थात 'भारशिवों' की धरती। भूभरा के जंगल में उन्हें एक मंदिर मिला था जिसे वहाँ के लोग 'भाकुल देव' नाम से जानते हैं। यह भाकुलदेव शब्द का ही संशोधित रूप था। उसके आस पास के स्थलों के सर्वेक्षण में जो 'भरौली' गांव मिला उसे उन्होने 'भारशिवों का गांव माना था। भरों के 'घरों की अवली' (बखली) होने से उसका नाम पड़ा था। उसके आस पास के स्थान भरहता, भरहुत,


भाषा में बचे हुए स्थान नामों की तरह ही आज की जिन्दा जातियों में- उनके मिश्रण की प्रतीति प्रदान करने वाले लक्षण भी पहचान में आते हैं। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, प्रतापगढ़ सुल्तानपुर आदि जनपदों में अहीरों का एक फिरका अपने को 'भरतिया' कहता है। यह 'भरों' के नोज की ओर संकेत करने वाला शब्द है। रायबरेली जिले के ओतिया, जियापुर, इनहोना, भीरवीपुर आदि गांवो के मुसलमानों के बीच घूमते हुए उन्हें खुद को 'भरसेयां मुसलमानों' की शाख से सम्बद्ध बताते हुए मैंने खुद सुना है। 'भरसेंया' अर्थात 'भारशिव'। सवाल उठता है क्या मुसलमान, भारशिव कैसे हो गए हैं?


हुआ यह कि सल्तनत काल में, विधायक उत्पीड़न से बचने के लिए भारशिवों के कमजोर तबकों ने मुस्लिमी करा ली। धर्मान्तृत होकर उन्होनें मुसलमानों की बिरादरियों में अपने को छिपाया और कहने लगे हम 'भरसेंया मुस्लिम हैं "। 


‌इस तरह के जातीय सम्मिश्रण मैदानों में ही नहीं पहाड़ो में भी होते रहे है। पहाड़ो में यह सम्मिश्रण मुसलमान कौमों के साथ सीधे सीधे नहीं अपितु उनके द्वारा मैदानों से भगाए गए या उत्पीड़ित होकर स्वयं भागे हुए लोगो का उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के साथ हुआ।


‌भारशिव (नाग) उत्तराखण्ड पहुंचे तो पहले से वहां पर रह रही जातियों से मिले। बहुत बड़ी संख्या में यह सम्मिश्रण जिस इलाके में हुआ उसका नाम 'धरदार' एक पट्टी के रूप् में आज भी पहचाना हुआ है।


‌भर या भारशिव जाति या उपाधि से जिन्हे हम सूचित कर रहे है वे राजा ही नृंवशिक दृष्टि से देखने पर 'नाग' ठहरते है। बाकाटकों के एक लेख की पंक्ति इन दोनों की पर्यायवाचिता को सिद्ध करती है (भारशिवामेंके राजा भवनाग) अर्थात 'भारशिवों में एक राजा हुआ भवनाग'।


‌मूर्ति शिल्प में नागों का अंकन ऐसे होता है गोया वे आधे मिथक और आधे तिलिस्म रहे हों। लोक कथाओं गाथाओं में वे निजंधरी पात्र बनकर आते है। परिनिष्ठित साहित्य में वे आधे देवता और आधे मनुष्य है। धार्मिक अवदानों में देव, दनुज, नाग और मनुष्य हैं तो एक ही जैसे पर उनके गुण, कर्म, स्वभावों में भारी अंतर है। पुराणों ने उन्हे मनुष्य घोषित किया है और भाग्वद्पुराण में उनके राजाओं की सूची प्रस्तुत की है। उन्ही के संकेतों से नागों की ऐतिहासिकता को खोजने के प्रयत्न शुरू हुये। पुरातत्वज्ञों ने उनके सिक्के खोज निकाले और उनके द्वारा उत्कीर्ण मुर्तियों को पहचानने की शुरूआत हुई।


‌भारशिवों के कुलदेवता 'नागों' की आकृतियां भी साभिप्राय होती हैं । उनके शिल्प में ये नाग आकृतियां छत्र की तरह तनीं हुई हैं। छत्रवत् तने हुए नाग से ही 'अहिच्छत्र' शब्द बना है।


‌रूहेलखण्ड की 'बरेली' के स्थान नाम कि लिए इस शब्द का इस्तेमाल हमारे इतिहास में हुआ है। वहां अहिच्छत्र नाम के पुराने भग्न नगर को ही ढूंढ लिया गया है। यह नगर, नाग या भारशिवों के साम्राज्य के वहां तक फैलाव का साक्षी है। संस्कृत में अहिच्छत्र और देसी भाषा में 'भरौली' एक ही स्थान के लिए प्रयुक्त हुए दो शब्द हैं। दोनों एक ही 'जाति' के सूचक हैं।


‌नागपंचमी मूलतः भारशिव (नागों) का ही जातीय पर्व है। इस जाति की स्त्रियां निष्ठा और आस्था में अडिग होने की वजह से 'प्रतीक' जैसी बन गई। उनका नाम ले लेकर दूसरी जातियों की स्त्रियां उनकी जैसी दिखने के लिए मांग में सिंदूर भरने लगी। यह रिवाज मूलतः नाग स्त्रियों में प्रचलित था। इसलिए सौभाग्य सूचक सिंदूर भरी मांग का 'अहिबात' शब्द से अभिहित करने का रिवाज चला आता हैं।


‌भारत में पान की खेती करने का ढंग नाग जाति का विकसित किया माना जाता है। उसी प्रकार शिवलिंगों में डालने के लिए, गंगाजल को घड़ो मे भरकर कांवरों से ढोकर उत्सव बनाने का चलन भी भारशिवों के धार्मिक अभियानों का हिस्सा रहा है। गढ़वाल के फेकवाल गंगा जल को देश भर में, घर घर पहुंचाने का रिवाज जिन्दा रखे हुये है। हो न हो ये भारशिवों की किसी पुरानी शाखा से जुड़े हुये हों।


‌लगता है उत्तराखण्ड की भूमि में सांस्कृतेतिहासिक संक्रमण का महत्वपूर्ण युग भारशिवों (नागों) के उस इलाके में प्रविष्ट होने के साथ ही शुरू हुआ। उन्होने वहां की स्थानीय पूजा पद्धतियों का शैवीकरण किया। लोक देवताओं के बीच शंकर की प्रतिष्ठा की। झांकर सेम, मलैनाथ, अलाईमल जैसे शिव स्वरूप पूर्णतः स्थानीय हैं। इनमें, शैव मान्यताओं का कुछ कच्चापन जैसा देखने में आता है तो इसलिये कि समन्वय और समंजन की फिनिसिंग अभी भी पूरी नहीं हुई है। दूसरी ओर पंचकेदारों, जागेश्वर बागेश्वर में कहीं भी कच्चा और खुरदुरापन नहीं दिखता है तो इसलिये कि पाशुपतों, लिंगायतों, लकुलीशों आदि के कितने ही दक्ष हाथों ने भारशिवों की रही सही को सुधारा हुआ है।


‌धार्मिक सम्प्रदायों के इस 'सुधार' में अपने 'कत्यूरी' तथा 'भारशिव' (नाग) चन्दन की तरह घिसे हैं। घिसते घिसते उनकी जातियां रूपान्तरित ही हो उठीं। उन्हे आज हम या तो मंदिर शिल्प से पहचानते हैं या जिन्दी जातियों में बचे नृवंशिक अवशेषों में अथवा बद्रीकेदार के मंदिरों में उनके वंशधरों को, एक जमाने में दिये गये सेवा पूजा के अन्तरंग और निजी किस्म के अधिकारों की शिनाख्त में।




Comments

Popular posts from this blog

Naga (dynasty )

  Nagas of Padmavati Language Watch Edit The  Naga  ( IAST : Nāga) dynasty ruled parts of north-central India during the 3rd and the 4th centuries, after the decline of the  Kushan Empire  and before the rise of the  Gupta Empire . Its capital was located at  Padmavati , which is identified with modern Pawaya in  Madhya Pradesh . Modern historians identify it with the family that is called  Bharashiva (IAST: Bhāraśiva) in the records of the  Vakataka dynasty .The Naga Empire was matriarchal. The king's eldest son-in-law would be the emperor of this empire it was their tradition. For example, Virsena, the prince of the  Vakataka dynasty , became the king of this empire. Nagas of Padmavati early 3rd century–mid-4th century Status Empire Capital Padmavati Common languages Sanskrit Prakrit Religion Hinduism Government Monarchy Maharaja   History   • Established early 3rd century • Disestablished mid-4th century ...

महाराजा सुहेलदेव राजभर

भारशिव नागवंश सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर 11सदी के प्रारंभिक काल मे भारत मे एक घटना घटी जिसके नायक श्रावस्ती सम्राट वीर सुहेलदेव भर क्षत्रिय थे ! राष्ट्रवादियों पर लिखा हुआ कोई भी साहित्य तब तक पूर्ण नहीं कहलाएगा जब तक उसमे राष्ट्रवीर श्रावस्ती सम्राट वीर सुहलदेव राजभर की वीर गाथा शामिल न हो | कहानियों के अनुसार वे सुहलदेव , सकर्देव , सुहिर्दाध्वाज राय, सुहृद देव, सुह्रिदिल , सुसज , शहर्देव , सहर्देव , सुहाह्ल्देव , सुहिल्देव और सुहेलदेव जैसे कई नामों से जाने जाते है ! श्रावस्ती सम्राट वीर सुहलदेव राजभर का जन्म बसंत पंचमी सन् १००९ ई. मे हुआ था | इनके पिता का नाम बिहारीमल एवं माता का नाम जयलक्ष्मी था ! सुहलदेव राजभर के तीन भाई और एक बहन थी बिहारीमल के संतानों का विवरण इस प्रकार है ! १. सुहलदेव २. रुद्र्मल ३. बागमल ४. सहारमल या भूराय्देव तथा पुत्री अंबे देवी ! सुहलदेव की शिक्षा-दीक्षा योग्य गुरुजनों के द्वारा संपन्न हुई ! अपने पिता बिहारीमल एवं राज्य के योग्य युद्ध कौशल विज्ञो की देखरेख मे सुहलदेव ने युद्ध कौशल , घुड़सवारी, आदि की शिक्षा ली ! सुहलदेव की बहुमुखी प्रतिभा एवं लोकप्रियता क...