Skip to main content

महाराज रानी राजवंती और धनराजी

 महारानी राजवन्ती और रानी धनराजी ॥ 17वी शदी ॥ ग्राम .परगना व तहसील धौरहरा जि .लखीमपुर                                    धौरहरा शहर जनपद लखीमपुर में नानपारा से लखीमपुर रोड पर घाघरा और शारदा नदी के मध्य स्थित ग्राम सिसई कला से निघासन मार्ग पर लगभग 15k.m.पर पश्चिमोत्तर दिशा में स्थित है । धौरहरा शहर के उत्तर ग्राम गोरखपुर दक्छिन बसंतपुर पूरब नूरपुर और पश्चिम शाहपुर स्थित है । ग्रंथ .अवध के तलूकेदार पेज 242ले .पवन बक्शी के अनुसार जहांगीर के शासन काल 1605से 1627के मध्य दो भर रानियां धौरहरा में रहती थी । किसी युद्ध में अपने पति के शहीद हो जाने के कारण बड़ी रानी राजवन्ती ही शासन का देखभाल कर रही थी । ये दोनों रानियां महारानी बल्लरी देवी w! oसुहेलदेव और महारानी कुन्तमा w.o महराजा बारा के पदचिन्हों पर चलकर अपने शासन का देख रेख करती थी । ये दोनों रानियां जीवन पर्यन्त किसी भी पड़ोसी दुश्मन के दबाव में नहीँ आयीं । जब भी विषम परिस्थितियों उत्पन्न हुयी दोनों रानियों ने शस्त्र लेकर अपने भर सैनिको के साथ युध्द भूमि में कूद पड़ती थी । इन रानियों को परास्त करने के लिए कई बार दिल्ली दरबार से गवर्नर भेजे गये .परन्तु इन वीरांगनाओं के अदम्य साहस और युद्ध कौशल के सामने एक भी न टिके और पराजय मुंह देखना पड़ा । महारानी राज वन्ती जब भी तीर या तलवार लेकर युद्ध क्षेत्र में उतरती दुश्मनों में भगदड़ मच जाती थी । धौरहरा राज के पश्चिम शारदा नदी के तट पर झीपी खान बाछिल गोत्रीय हिंदू से मुस्लिम बना था 

का किला था । अन्ततः जालौर के राव अक्षय राज उर्फ अखराज सिंघ जो उस समय दिल्ली सुल्तान के मनसबदार थे को दिल्ली सुल्तान ने उन रानियों को परास्त करने के लिए भेजा । अक्षयराज नें उन रानियों के शौर्य की गाथा और इसके पूर्व में हुए लड़ाईयों का हस्र सुनकर उसकी हिम्मत जवाब दें गयी । परन्तु सुल्तान के रहमो करम पर पलने वाले अक्षराज ने सत्ता के भूख के वशीभूत होकर अपने पुत्रों भान जी और मान जी को अपने साथ रखकर सुल्तान की विशाल सेना के साथ धौरहरा राज्य पर आक्रमण कर दिया । इस अप्रत्याशित आक्रमण से महारानी आश्चर्यचकित हो गयी । इनकी सैन्य टुकड़ी तुलना में कम थी परंतु जो सैनिक थे वे शूर वीर .साहसी और निडर थे । महारानी के एक आवाज पर देश के लिए जान की आहुति देने को तैयार रहते थे । आकस्मिक आक्रमण से भर सैनिको में भगदड़ सी मच गयी । जबतक वे शस्त्रागार तक पहुंचते कि उसके पहले ही दुश्मनों के भयंकर आक्रमण ने उन्हें सम्हल्ने का मौका ही नहीँ दिया । भीषण संग्राम हुवा । अन्ततः पूरा धौरहरा भर सैनिकों के लाशों से पट सा गया । दोनों रनियां युद्ध भूमि लड़ते लड़ते शहीद हो गयी । धौरहरा के किले पर मान जी का कब्जा हो गया । झीपी खान भी दूसरे लड़ाई में हार गया और उसका राज्य भान जी को मिला । इस प्रकार भारतीय इतिहास भर वीरांगनाओं से भरा पड़ा है । परंतु अपना इतिहास लिखने वाले तथा किराए के इतिहासकारों ने भर .राजभर समाज के इतिहास को दबाने में कोयी कौर कसर नहीँ छोड़ी है । तभी तो इस घटना में पराजित रानियों के नाम का उल्लेख इतिहासकार ने नहीँ किया है । उपरोक्त दोनों रानियों का नाम स्थानीय जनश्रुतियों पर आधारित है ।             


लेखक 

 रामचंद्र राव राजभर गोरखपुर

इतिहासकार 

भारशिव भर क्षत्रिय सेना

Comments

Popular posts from this blog

Naga (dynasty )

  Nagas of Padmavati Language Watch Edit The  Naga  ( IAST : Nāga) dynasty ruled parts of north-central India during the 3rd and the 4th centuries, after the decline of the  Kushan Empire  and before the rise of the  Gupta Empire . Its capital was located at  Padmavati , which is identified with modern Pawaya in  Madhya Pradesh . Modern historians identify it with the family that is called  Bharashiva (IAST: Bhāraśiva) in the records of the  Vakataka dynasty .The Naga Empire was matriarchal. The king's eldest son-in-law would be the emperor of this empire it was their tradition. For example, Virsena, the prince of the  Vakataka dynasty , became the king of this empire. Nagas of Padmavati early 3rd century–mid-4th century Status Empire Capital Padmavati Common languages Sanskrit Prakrit Religion Hinduism Government Monarchy Maharaja   History   • Established early 3rd century • Disestablished mid-4th century ...

महाराजा सुहेलदेव राजभर

भारशिव नागवंश सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर 11सदी के प्रारंभिक काल मे भारत मे एक घटना घटी जिसके नायक श्रावस्ती सम्राट वीर सुहेलदेव भर क्षत्रिय थे ! राष्ट्रवादियों पर लिखा हुआ कोई भी साहित्य तब तक पूर्ण नहीं कहलाएगा जब तक उसमे राष्ट्रवीर श्रावस्ती सम्राट वीर सुहलदेव राजभर की वीर गाथा शामिल न हो | कहानियों के अनुसार वे सुहलदेव , सकर्देव , सुहिर्दाध्वाज राय, सुहृद देव, सुह्रिदिल , सुसज , शहर्देव , सहर्देव , सुहाह्ल्देव , सुहिल्देव और सुहेलदेव जैसे कई नामों से जाने जाते है ! श्रावस्ती सम्राट वीर सुहलदेव राजभर का जन्म बसंत पंचमी सन् १००९ ई. मे हुआ था | इनके पिता का नाम बिहारीमल एवं माता का नाम जयलक्ष्मी था ! सुहलदेव राजभर के तीन भाई और एक बहन थी बिहारीमल के संतानों का विवरण इस प्रकार है ! १. सुहलदेव २. रुद्र्मल ३. बागमल ४. सहारमल या भूराय्देव तथा पुत्री अंबे देवी ! सुहलदेव की शिक्षा-दीक्षा योग्य गुरुजनों के द्वारा संपन्न हुई ! अपने पिता बिहारीमल एवं राज्य के योग्य युद्ध कौशल विज्ञो की देखरेख मे सुहलदेव ने युद्ध कौशल , घुड़सवारी, आदि की शिक्षा ली ! सुहलदेव की बहुमुखी प्रतिभा एवं लोकप्रियता क...

कत्यूरी और नागों की पहचान

कत्यूरी और नागों की पहचान कुमाऊं-गढ़वाल की धरती हमारी राष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वययन की प्रयोगशाला रही है। विशेषकर बद्रीकेदार क्षेत्र तो दो धर्म-सम्प्रदायों और दो विचारों की बुनियादी प्रेरणाओं का केंद्र था। 'बद्री केदार' इन दो शब्दों में, पहले की प्रेरणा मुख्य तो वैष्णव मत की है और दूसरे की शैव मत की। यही नहीं इन दोनों पर उत्तराखण्ड के दो राजवंशो की अलग-थलग रहने वाली अखाड़ों की धार्मिक पहचानें भी चस्पा हैं। इन द्विराष्ट्रियों में कत्यूरियों और नाग वंशीय हैं। ज की तोलचा, मारछा और जाड आदि शुका विरादरियों की कत्यूरियों की बहुत करीबीं रही।] जबकि कत्यूरियों की अपनी जातीय पहचान 'खशियों' में बची हुई है। हो सकता है कत्यूरी जाति में, राज्य शासन करने वाले मुखिया को किसी दूसरे ही समूह वाची संज्ञा से चिह्नित किया जा रहा है।) ज कत्यूरी शब्द तीन अर्थों में हमारी भाषा में जीवित है। (१) राहवाचक केंतुएरा। (2) इलाका वाचक 'कत्यूर' और राजवंश का वाचक 'कत्यूरी'। पनी जाति कैत्यूरा लिखने वाले खसिया लोग उत्तरकाशी के रतनई और टिहरी गढ़वाल के जौनपुर परगनों में रहते हैं। लगता है कुमा...